बेतुल

8 साल से बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहा था ‘रियाल’, STF ने पकड़ा संदिग्ध बांग्लादेशी, भोपाल में मिला बैंक अकाउंट

Suspected Bangladeshi citizen arrested: भोपाल एसटीएफ (Bhopal STF) ने बैतूल से संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी 8 साल से बौद्ध भिक्षु बनकर आमला में रह रहा था।
2 min read
Aug 22, 2026
suspected bangladeshi citizen arrrested buddhist monk bhopal stf
Bhopal STF Action: आमला से भोपाल एसटीएफ ने संदिग्ध बंगलदेश को किया गिरफ्तार (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Suspected Bangladeshi citizen arrested: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में भोपाल एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के आमला क्षेत्र में करीब आठ साल से बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहे एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को भोपाल एसटीएफ (Bhopal STF) की टीम ने पकड़ा है। जांच में उसके पास पासपोर्ट सहित करीब 12 दस्तावेज फर्जी तरीके से बनवाए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा भोपाल में उसके नाम से बैंक अकाउंट भी मिलने की बात सामने आई है। एसटीएफ की टीम व्यक्ति को पूछताछ के लिए भोपाल ले गई है और उसके दस्तावेजों और भारत में रहने के दौरान की गतिविधियों की जांच कर रही है।

2018 से बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहा था संदिग्ध बांग्लादेशी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक रियाल चौधरी वर्ष 2018 से आमला में रह रहा था। वह यहां बौद्ध भिक्षु के रूप में पहचान बनाकर रह रहा था। एसटीएफ को उसकी पहचान और दस्तावेजों को लेकर संदेह होने के बाद जांच शुरू की गई। जांच के दौरान उसके पास करीब 12 संदिग्ध दस्तावेज मिले, जिनमें पासपोर्ट सहित अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज शामिल बताए जा रहे हैं। दस्तावेजों की जांच में फर्जीवाड़े की आशंका सामने आने के बाद भोपाल एसटीएफ की टीम आमला पहुंची और उसे हिरासत में लिया।

दर्जन भर फर्जी दस्तावेज भी मिले, एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लाई भोपाल

इस संबंध में आमला थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया एसटीएफ भोपाल की टीम ने संदिग्ध बांग्लादेशी व्यक्ति को पकड़ा है। व्यक्ति ने लगभग एक दर्जन दस्तावेज फर्जी तरीके से बनाए थे। वह पिछले आठ वर्ष से आमला में बौद्ध भिक्षु बनकर रह रहा था।

भोपाल में मिला बैंक अकाउंट

जांच के दौरान आरोपी से जुड़े बैंक अकाउंट की जानकारी भी सामने आई है। भोपाल में उसके बैंक अकाउंट मिलने के बाद एसटीएफ अब खाते के लेन-देन और संचालित करने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में किन लोगों ने उसकी मदद की।

असम और ग्वालियर में भी रहने की जानकारी

पूछताछ में रियाल के असम और ग्वालियर सहित अन्य स्थानों पर रहने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। एसटीएफ अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अलग-अलग स्थानों पर किस नाम और पहचान का इस्तेमाल किया। साथ ही भारत में उसके प्रवेश, आमला आने और करीब आठ वर्षों तक यहां रहने की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

Updated on:
22 Aug 2026 11:50 am
Published on:
22 Aug 2026 11:50 am