भदोही

एम्बुलेंस स्टॅाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन, कहा काम के नाम पर किया जा रहा शोषण

इनकी मांग थी कि ठेका प्रथा से आजादी दिलाकर इन्हे एनआरएचएम (NHRM) में शामिल किया जाय
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Feb 2020, 4:41 PM IST
protest
इनकी मांग थी कि ठेका प्रथा से आजादी दिलाकर इन्हे एनआरएचएम (NHRM) में शामिल किया जाय

भदोही. जिले में 108 और 102 एम्बुलेंस के स्टाफ ने गुरुवार को जिला अस्पताल पर प्रदर्शन किया। सेवा प्रदाता कम्पनी के खिलाफ नारेबाजी करते इन सभी ने शोषण का आरोप लगाया। इनकी मांग थी कि इन्हे ठेका प्रथा से आजादी दिलाकर एनआरएचएम (NHRM) में शामिल किया जाय।

बतादें कि जिला अस्पताल पर सैकड़ों की संख्या में जुटे इन कर्मचारियों के प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के जिला उपाध्यक्ष अजय यादव कर रहे थे। अजय यादव का कहना था कि ठेका प्रक्रिया के तहत काम लेने वाली कम्पनी उनका शोषण कर रही है। इन्होने आरोप लगाया कि प्रदाता कंपनी कई महीनों से न तो स्टॅाफ कर्मचिरियों को मानदेय दे रही है। न ही इनके खाते में पीएम का पैसा भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं इन्होने ये भी कहा कि सेवा प्रदाता कम्पनी फर्जी केस दिखाकर टारगेट बढ़ाने का दबाव बना रही है। इन सब कारणों से स्टाफ काफी परेशान है इसलिए मांग की जा रही है कि एम्बुलेंस स्टाफ को एनआरएचएम में शामिल किया जाय।

Updated on:
27 Feb 2020, 4:41 PM IST
Published on: