भदोही

भदोही के कालीन की दुनिया में बढ़ी मांग, सीएम योगी बोले- विरासत और विकास के संगम की नई पहचान

Uttar Pradesh News: भदोही के हाथ से बने कालीनों की बढ़ती मांग के बीच सीएम योगी ने कहा कि सरकार कारीगरों के हुनर को वैश्विक बाजार से जोड़ रही है। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Oct 04, 2026
सीएम योगी
सीएम योगी (फोटो सोर्स : पत्रिका

Bhadohi Carpet: भदोही के हाथ से बने कालीनों की मांग पूरी दुनिया में बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार कारीगरों के हुनर को विकास, बाजार और नए अवसरों से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का निर्यात पिछले 10 वर्षों में करीब 2.27 गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है और प्रदेश देश का 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य है। इसमें भदोही के कालीन उद्योग का बड़ा योगदान है। सीएम योगी ने कहा कि अब स्थानीय हुनर को वैश्विक बाजार से जोड़ने का काम हो रहा है।

दुनिया तक पहुंचा भदोही का हुनर

सीएम योगी ने कहा कि जिन कारीगरों ने अपने हाथों के हुनर से भदोही के कालीनों को दुनिया तक पहुंचाया, उन्हें साल 2017 से पहले बुनियादी सुविधाओं और अवसरों का इंतजार करना पड़ता था। अब डबल इंजन सरकार में उनका हुनर विकास और वैश्विक बाजार से जुड़ रहा है। उन्होंने एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेले 'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण के शुभारंभ की बात कही।

इस दौरान कालीन उद्योग के निर्यातकों, विक्रेताओं और उद्यमियों से संवाद होगा। साथ ही भदोही, औराई और ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्रों में 1,340 करोड़ रुपये से अधिक की 112 विकास परियोजनाओं की सौगात दी जाएगी और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ मिलेगा। सीएम योगी ने कहा कि कारीगर के हाथ को सम्मान, उद्यम को विस्तार, युवाओं को रोजगार और भदोही को समृद्धि नए उत्तर प्रदेश में विरासत और विकास के संगम की नई पहचान है।

खबर में अपडेट जारी है...

Updated on:
04 Oct 2026 09:36 am
Published on:
04 Oct 2026 09:09 am