Bhadohi Lok Sabha Seat Result: लोकसभा चुनाव 2024 की गणना उत्तर प्रदेश में जारी है। पहले चरण की गिनती में सपा 26, कांग्रेस 6 और भाजपा 20 सीटें पर आगे है। ऐसे में यूपी की एक सीट ऐसी भी है, जहां चुनाव चिन्ह खेल बिगाड़ सकता है।
Bhadohi Lok Sabha Seat Result: लोकसभा चुनाव 2024 की गणना आज यानी 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। सभी सीटों के रुझान आना शुरू हो चुके हैं। ऐसे में एक तरफ NDA एग्जिट पोल के जरिए जीत का दावा कर रही है तो विपक्ष एग्जिट पोल को गलत ठहरा रहा है। क्या आप जानते हैं कि यूपी में एक सीट ऐसी भी है जिस पर पार्टी का चुनाव चिन्ह पूरा खेल बिगाड़ सकता है। इस सीट का नाम भदोही लोकसभा सीट है।
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा। भदोही लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के खाते में आई थी। अखिलेश यादव ने यह सीट ममता बनर्जी की पार्टी TMC को सौंपी थी। उत्तर प्रदेश में यह इकलौती सीट है जहां TMC के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर ललितेश पति त्रिपाठी के समर्थन में अखिलेश यादव प्रचार करने आए।
एग्जिट पोल का आंकड़ा आने के बाद अधिकतर लोग के मुताबिक TMC प्रत्याशी ललितेश पति त्रिपाठी को चुनाव में नुकसान होने की संभावना है। ऐसा इसलिए नहीं क्योंकि उन्होंने प्रचार नहीं किया बल्कि अलग चुनाव चिन्ह की वजह से। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, भदोही सीट पर ललितेश पति त्रिपाठी के पक्ष में माहौल अच्छा बना लेकिन मतदान के दिन मतदाता अलग चुनाव चिन्ह की वजह से भटकते नजर आए।
दरअसल, तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिन्ह घास के साथ दो फूल है और इस चुनाव चिन्ह से इस सीट के लोग ज्यादा परिचित नहीं हैं। इसी वजह से मतदान के दिन मतदाता EVM मशीन में साइकिल और हाथ का पंजा खोजते नजर आए। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, अगर ललितेश पति त्रिपाठी सपा या कांग्रेस से चुनाव लड़ते तो उनके जीतने की संभावना बढ़ सकती थी।