भदोही

मुंबई की बारिश में गई भदोही के युवक की जान

मुंबई में रहकर करता था काम, मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Jul 2018, 9:15 AM IST
Heavy Rain
तेज बारिश

भदोही. भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र सोनखरी गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक की मुंबई मे हुई हादसे मे मौत हो गई। जब कि उसका साथी घायल हो गया। शनिवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सोनखरी गांव निवासी शेषधर विश्वकर्मा का पुत्र सोनू विश्वकर्मा मुंबई के वापी में खराद की दुकान चला कर कैची चाकू पर धार लगाने का काम करता था। गुरुवार की रात्रि में दुकान बंद कर बाइक से कमरे पर जा रहा था। तेज बारिश के चलते रास्ते में पानी भरे गड्ढे में बाइक सहित गिर जाने से सिर में चोट लग गई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। शनिवार को उसका शव सोनखरी पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों ने अंतिम संस्कार रामपुर घाट पर कर दिया।

Published on: