भदोही

#Metoo मामले पर बीजेपी नेता शलभमणि त्रिपाठी का आया बयान, कहा- सरकार ने…

अखिलेश और शिवपाल यादव पर हमला, कहा- अब दोनों नेताओं का जनाधार हुआ खत्म
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2018, 5:23 PM IST
Shalabh Mani Tripathi
शलभमणि त्रिपाठी

भदोही. बीेजेपी प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी ने मी टू कैंपेन मामले में एम जे अकबर और अन्य लोगो पर लगे आरोपों पर कहा है कि सरकार ने जांच के लिए कमेटी गठित की है और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इलाहाबाद का नाम प्रयागराज कर सरकार ने पुराना गौरव लौटाया है। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राजनैतिक बहरूपिया हैं, वह मंदिर मंदिर जा रहे हैं और उनकी पार्टी इलाहाबाद का नाम बदलने का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिवपाल और अखिलेश को जनता अब राजनैतिक अवसर नहीं देगी, इन दोनों पार्टियों का कोई जनाधार नहीं है, अखिलेश यादव के परिवार ने सिर्फ यूपी को लूटा है।

BY- MAHESH JAISWAL

Updated on:
16 Oct 2018, 5:23 PM IST
Published on: