
भदोही. जनपद में गांधी जयंती के मौके पर अराजग तत्वों ने ज्ञानपुर के गांधी पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दिया। साथ ही प्रतिमा को छतिग्रस्त कर दिया। इस अराजगता से आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ता जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने जब कार्रवाई का अश्वासन दिया तब धरना समाप्त हुआ।
सामवार दो अक्टूबर पर महात्मा गांधी की जयंती देश भर में मनाई जा रही है। जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र में स्थित गांधी पार्क में जब जिला कांग्रेस कमेटी के लोग सुबह जयंती मनाने पहुंचे तो वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा कालिख लगा पाया गया। साथ ही प्रतिमा के कान के हिस्से को छतिग्रस्त कर दिया गया था। इससे कांग्रेस के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा के साथ वहीं धरने पर बैठ गए।
साथ ही जमकर जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आनन-फानन में मौके पर ज्ञानपुर सीओ रामकरण व एसडीएम सुनील कुमार थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने तत्काल प्रतिमा पर लगी कालिख को साफ कराया और दोषियों को खोज कर उन पर कड़ी कार्यवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा का का आरोप है कि, आए दिन अराजगतत्वों द्वारा गांधी जी की प्रतिमा को निशाना बनाया जाता है। यहां पर तमाम लोग आकर जुआ खेलते हैं और शराब पीते हैं। कई यहां से शराब की बोतले भी पाई गई हैं।
इसे लेकर पूर्व में भी जिला प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन कोई ठोस कदम नही उठाये गए। अगर इस पर रोक नही लगाई गई और दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाई नही की गई तो बड़े पैमाने पर प्रदर्शन होगा। देश भर में एक तरफ दो अक्टूबर को गांधी जंयती मनाई जा रही है। वहीं यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
input- महे्श जायसवाल