भदोही

पत्नी को शहर से गांव लेकर आया पति, 8 साल की बेटी के सामने ऐसे दी दर्दनाक मौत, चिल्लाती रही बिटिया प्लीज पापा मम्मी को छोड़ दो

शहर से बेटी और पत्नी को गांव लेकर आए पति ने स्टेशन पर दोनों को छोड़कर चला गया फिर अगले दिन आकर ऐसे की हत्या
2 min read
May 17, 2018
Husband murer wife front of 8 year ols daughter
पत्नी को शहर से गांव लेकर आया पति, 8 साल की बेटी के सामने ऐसे दी दर्दनाक मौत, चिल्लाती रही बिटिया प्लीज पापा मम्मी को छोड़ दो

भदोही. जिले में एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस घटना के बाद सनसनी फैल गई। पति पत्नी एक दिन पहले ही अहमदाबाद से गांव आये हुए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। यह दर्दनाक घटना ज्ञानपुर कोतवाली के उमरिया गांव की है। दिल दहला देनी वाली इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी पत्नी राजेन्द्र गिरी अपनी 45 वर्षीय पत्नी रानी देवी और आठ वर्षीय बेटी के साथ अहमदाबाद में रहकर किसी कम्पनी में काम करता है। पति-पत्नी अपने बेटी के साथ अहमदाबाद से गांव उमरिया के लिए निकले थे। इस दौरान ट्रेन जब मुगलसराय पहुंची तो वहां पत्नी और बेटी को छोड़कर पति गायब हो गया।

काफी तलाश करने के बाद पत्नी बेटी के साथ एक दिन पहले घर उमरिया में आ गई। सुबह पत्नी घर की साफ सफाई कर रही थी इसी दौरान मौके पर पहुंचे पति ने पत्नी को घर मे बन्द कर दिया और लकड़ी के एक हथौड़े से उसके सिर पर जोरदार वॉर कर दिया। इसके बाद पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जिस समय यह घटना हुई उस समय बन्द दरवाजे के बाहर उसकी आठ वर्षीय बेटी चीख पुकार मचा रही थी, लेकिन उसके पिता पर पत्नी की हत्या का ऐसा सनक सवार था कि, उसने एक न सुनी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में जानकारी मिली है किस आरोपी का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वाराणसी में उसका इलाज चल रहा है। वह डॉक्टर को दिखाने के लिए ही परदेश से घर आया था।

Published on:
17 May 2018 02:23 pm