भदोही

यूपी के भदोही में आभूषण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली

घटना उस समय हुई जब आभूषण व्यवसायी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था।
less than 1 minute read
Jewelry Businessman shot
आभूषण व्यवसायी को मारी गोली

भदोही. सुरियावां थाना क्षेत्र में हौसला बुलन्द बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी को गोली मार दी। यह घटना उस समय हुई जब आभूषण व्यवसायी दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से पहुंचे दो बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मार दिया। बताया जा रहा है कि व्यवसायी से छिनैती करने में असफल बदमाशों ने उन्हें गोली मार दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सुरियावां थाना क्षेत्र के महजूदा निवासी अवधेश वर्मा रोज की तरह वह शुक्रवार की शाम को खरगपुर स्थित अपनी दुकान बंद कर महजूदा घर की तरफ आ रहे थे। दुकान से करीब पांच सौ मीटर ही आगे आए थे, तब तक पीछे से बाइक सवार नकब लगाए दो बदमाशों ने गोली मारकर छिनैती करना चाहा। लेकिन घायल होने के बावजूद वह बदमाशाें से भिड़ गए। तब तक गोली की आवाज सुनकर और लोग दौड़ पड़े। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश मौका देख फरार हो गए। जानकारी होने पर परिजन भी पहुुंच गए।

आनन-फानन में उन्हें दोही कि निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की ओर से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हालांकि घर पर परिवार के सदस्य न रहने पर अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिल पाई है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई में जुट गई है।

BY- MAHESH JAISWAL

Published on:
24 Aug 2018 10:38 pm