भदोही

ट्रेन में चोरी हुआ शिक्षिका के बैग, रखे थे इतने गहने

इलाहाबाद के बाद गायब हुए बैग।
less than 1 minute read
Theft
चोरी

भदोही . ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला शिक्षिका का बैग चोरी हो गया। बैग में सोने की जंजीर और अंगूठी सहित कुछ कपड़े और अन्य सामान था। बड़ी बात है कि बैग चोरी होने की तनिक भी भनक महिला शिक्षिका को नही लगी। शिक्षिका ने स्टेशन पर पहुंचने के बाद शिकायत जीआरपी में दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि पटेल नगर ज्ञानपुर की निवासी किरण यादव जखांव स्थित परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं।

वो अपने ससुराल जबलपुर से उधना दानापुर के रिजर्वेशन बोगी में सफर कर रही थी। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद के आगे तक उनका बैग उनके पास था लेकिन आगे बैग कब गायब हो गया उन्हें पता नही लगा। जब उनको बैग दिखाई नही दिया तो उन्होंने आस पास की कई बोगियों में बैग ढूढने की कोशिश की लेकिन उन्हें बैग कहीं दिखाई नही पड़ा।

ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद उन्होंने जीआरपी में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। बैग के अंदर सोने की चेन, अंगूठी, 5 साड़ियां,गिफ्ट का सामान समेत आधार कार्ड,पैन कार्ड, वोटर कार्ड सहित कई अन्य कागजात का होना भी बताया गया है। बैग चोरी होने से शिक्षिका का रो रो कर बुरा हाल रहा।

By Mahesh Jaiswal

Published on:
05 Sept 2018 04:12 pm