भदोही

अब ड्रोन कैमरे से अवैध खनन पर लगाम की तैयारी, माफियाओं में हड़कंप

हर माह ड्रोन कैमरों से खनन क्षेत्रों का सर्वे किया जाएगा ताकि किसी भी हाल में नियम से अधिक बालू का खनन न किया जा सके

2 min read
Jan 21, 2018
drone camera
हर माह ड्रोन कैमरों से खनन क्षेत्रों का सर्वे किया जाएगा ताकि किसी भी हाल में नियम से अधिक बालू का खनन न किया जा सके

भदोही. जिले में गंगा घाटों पर स्थित बालू के पट्टा क्षेत्रों में डिजिटल तकनीक के निगरानी में खनन होगा। सीसीटीवी के माध्यम से जहां डीएम को खनन क्षेत्र की पल पल की जानकारी मिलेगी तो हर माह ड्रोन कैमरों से खनन क्षेत्रों का सर्वे किया जाएगा ताकि किसी भी हाल में नियम से अधिक बालू का खनन न किया जा सके। जिलाधिकारी ने जिले के दोनों खनन पट्टो का निरीक्षण कर निगरानी के लिए व्यवस्थाओं को ठीक करने का निर्देश दिया इस दौरान कुछ ट्रैक्टरों पर कार्यवाई भी हुई।

जिलाधिकारी विशाखजी व पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने शनिवार को पुरवा व रविवार को कुड़िकला में गंगा घाटों पर स्थित खनन पट्टो का निरीक्षण किया। इस दौरान पुरवा में बालू का परिवहन करते हुए 16 इसे ट्रैक्टर पकड़े गए जो बगैर परिवहन विभाग के रजिस्ट्रेशन के ढुलाई करते हुए पाए गए। सभी ट्रैक्टरों पर कार्यवाई करते हुई जुर्माना वसूला गया और जल्द ही रजिस्ट्रेशन कराकर परिवहन करने का निर्देश दिया गया।

नियमों का पालन न करने पर कड़ी कार्यवाई की चेतावनी दी गयी वहीं रविवार को कुड़िकला का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी विशेखजी ने बताया कि पुरवा में चेक पोस्ट स्थापित करा दिया गया है और कुड़िकला में भी जल्द ही चेकपोस्ट स्थापित करा दिया जाएगा। चेकपोस्ट पर पुलिस व रेवेन्यू के अधिकारी कर्मचारी खनन पट्टो की निगरानी करेंगे।

साथ ही पट्टा क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों में लाइव स्ट्रीम की व्यवस्था कराई जा रही है जिससे खुद के मोबाइल पर मौके की स्थिति के बारे में पल पल की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही हर माह खनन क्षेत्रो का ड्रोन से सर्वे किया जाएगा और खनन की सीमा की स्थिति का आकलन होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि नियमों के तहत ही बालू खनन किया जाएगा और नियमो का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

INPUT BY-MAHESH JAISWAL

Published on:
21 Jan 2018 10:31 pm