भदोही

भदोही में अधिकारियों ने दिया धरना, सरकार के सामने रखी यह मांग

ग्राम पंचायत एंव ग्राम विकास अधिकारियों ने दिया धरना
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Apr 2018, 2:10 PM IST
officer protest agaianst yogi goverment
भदोही में अधिकारियों ने दिया धरना, सरकार के सामने रखी यह मांग

भदोही. जिले में चार सूत्रीय मांगों को लेकर सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। धरने के माध्यम से ग्राम पंचायत एंव ग्राम विकास अधिकारी अधिकारी समन्वय समिति द्वारा सरकार से मांगे पूरी करने की मांग की गई।

धरना प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों की मांग है कि, ग्राम पंचायत अधिकारी व विकास अधिकारी के पद की शैक्षिक योग्यता इंडरमीडिएट से बढ़ा कर स्नातक व इसके साथ ओ लेवल कम्प्यूटर की योग्यता रखी जाए। वेतन के पे ग्रेड में बढोत्तरी किये जाने, प्रमोशन करने के साथ पुरानी पेंशन भल किये जाने की मांग रखी गयी।

यह धरना प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर किया गया। धरने में समिति के अध्यक्ष सन्तोष सिंह, संरक्षक राकेश सिंह, मंत्री रूपेश श्रीवास्तव, प्रदीप बांध, गणेश राय, सर्वेश शुक्ल व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के3 अध्यक्ष धर्मराज यादव उपस्थित रहे और धरने को सम्बोधित किया।

input- महेश जायसवाल

Published on: