
भदोही. जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जंगीगंज बाजार में एक टैंकर के चालक को झपकी आ जाने से अनियंत्रित टैंकर ने घर के बाहर सो रही वृद्ध महिला को कुचलते हुए पलट गया। घटना में वृद्धा की मौत हो गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक और खलासी को हिरासत में लेते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि जंगीगंज बाजार में पुलिस चौकी के ठीक सामने सोमवार की रात्रि में करीबन 1:30 बजे सीमेंट लदी एक टैंकर वाराणसी की तरफ से इलाहाबाद की ओर जा रही थी। इस दौरान बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण टैंकर अचानक अनियंत्रित हो गयी। इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी एक मालवाहक को चपेट में लेते हुए घर के बाहर सो रही वृद्ध महिला चमेला देवी को कुचलते हुए नाले में जाकर पलट गया।
टैंकर की चपेट में आने से चमेला देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। इस दौरान मालवाहक से हुई टक्कर के बाद आस पास खड़े ठेले इधर उधर हो गए। मन जा रहा है कि अगर ऐसी घटना में दिन में होती तो किसी और बड़े घटना से इनकार नही किया जा सकता था। टैंकर चालक संतोष बहेलिया और खलासी अशोक बहेलिया ने पूछ ताछ के दौरान बताया कि गाड़ी सिंगरौली , मध्यप्रदेश की है और सीमेंट लोड करके सतहरिया जा रही थी तभी ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हो गया। यह दिन का मामला रहा होता किसी बड़े घटना के होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटनास्थल पर कोतवाल सुनील वर्मा ने मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर मृतक वृद्ध महिला को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
By- महेश जायसवाल