भदोही

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने लड़की को जिंदा जलाया, खुद भी ट्रेन से कट मरा

यूपी के भदोही में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने किशोरी को जलाया और खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Crime
क्राइम

भदोही. यूपी के भदोही में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने पहले किशोरी को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया और उसके बाद ख्शुद भी ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। गम्भीर रूप से झुलसी किशोरी की इलाज के न वाराणसी में मौत हो गयी तो वहीं मामले में आरोपी युवक का शव रेलवे ट्रैक खून से लतपथ पाया गया। आशंका जताई गई है कि गिरफ्तारी के डर से आरोपी युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्यवाई में जुटी है।

यह घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर की है। आरोप है कि पड़ोसी युवक जाहिद अंसारी मुहल्ले में ही रहने 17 वर्षीय किशोरी के पीछे पड़ा हुआ था और उसे मोबाइल पर फोन कर परेसान करता था। किशोरी के पिता ने इस बात की शिकायत युवक के पिता से किया था जिसके बाद रविवार की देर शाम घर मे घुसकर युवक ने किशोरी पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना के दौरान युवती कुरान शरीफ पढ़ रही थी।

गम्भीर रूप से झुलसी किशोरी को परिजन अस्पताल ले आये जहां से हालत चिंताजनक होने पर उसे वाराणसी के कबीरचौरा अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी जाहिद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश करने लगी। उधर जिंगदी मौत से जूझ रही किशोरी ने वाराणसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और इस घटना के बाद भदोही रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर आरोपी युवक जाहिद की खून से लतपथ लाश रेलवे ट्रैक के पास पाई गई।

आशंका जताई गई है कि किशोरी के मौत की जानकारी होने के बाद गिरफ्तारी की के डर से युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी है। पुकिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
By Mahesh jaiswal

Updated on:
31 Jul 2018 09:34 am
Published on:
31 Jul 2018 08:42 am