भदोही

Patrika Positive News: भाजपा विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए दिये 30 लाख रुपये

Patrika Positive News: भदोही से भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने कोरोना मरीजों के इलाज के लिये ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिये अपनी विधायक निधि से 30 लाख रुपये दिये हैं। महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में 200 बेड ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की योजना, जिसपर डेढ़ करोड़ रुपये खर्च आएगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 May 2021, 10:35 AM IST
BJP MLA Ravindranath Tripathi
रविन्द्रनाथ त्रिपाठी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

भदोही.

Patrika Positive News: यूपी के भदोही में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए भाजपा के विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने अपनी निधि से तीस लाख रुपए की धनराशि दी है, जिसे लेकर उन्होंने जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को पत्र सौंपकर अनुरोध किया है कि उनके विधायक निधि से तीस लाख रुपये का उपयोग ऑक्सिज प्लांट लगाने में किया जाए


इसे लेकर विधायक ने बताया कि पिछले दिनों जिस तरीके से कोरोना संक्रमण में भारी बढ़ोतरी हुई है और ऐसे गंभीर मरीज सामने आए हैं जिन्हें ऑक्सीजन की बेहद जरूरत थी। ऐसे में भदोही जिले में भविष्य में ऑक्सीजन की कोई कमी ना आने पाए इसे लेकर महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में 200 बेड के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने की योजना है। जिसमें करीब एक करोड़ तक का खर्च आएगा।


गौरतलब हो कि भदोही के सांसद रमेश बिंद और औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए अपनी निधि से 35-35 लाख की धनराशि दी है। इसके साथ ही जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के लिए 10 कालीन निर्यात को ने भी 35 लाख की धनराशि दान की है।


माना जा रहा है जब प्लांट स्थापित हो जाएगा तो इससे भदोही जिले में ऑक्सीजन के बड़े पैमाने पर उपलब्धता बढ़ जाएगी और किसी भी मरीज की ऑक्सीजन के अभाव में जान नहीं जा पाएगी।

By Mahesh Jaiswal

Published on: