भदोही

शिवपाल की सेना ने कहा, हम बदल देंगे यूपी की सत्ता, जन आक्रोश रैली की सफलता में झोंकी ताकत

09 दिसम्बर को लखनऊ के रामबाई मैदान में होगी रैली शिवपाल की पार्टी ने बताया देश मे भय और भ्रष्टाचार का माहौल
less than 1 minute read
Nov 27, 2018
up news
शिवपाल की सेना ने कहा, हम बदल देंगे यूपी की सत्ता, जन आक्रोश रैली की सफलता में झोंकी ताकत

भदोही. देश में भय और भ्रष्टाचार का माहौल बताकर सत्ता बदलने के लिए लोगों को एकजुट करने के उद्देश्य से शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ता जनसम्पर्क कर रैली को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। भदोही के जिला प्रभारी हिमांशु सिंह ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली को सफल बनाने पर जोर दिया। इस दौरान हिमांशु सिंह ने कहा कि देश इस समय विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। देश मे भय, भ्रष्टाचार का माहौल है।

किसानों के उपज का लाभकारी मूल्य नही दिया जा रहा। बेरोजगारों की उपेक्षा की जा रही है। अल्पसंख्यको के साथ भेदभाव किया जा रहा है। अपराध चरम पर है। आम आदमी न्याय के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता में व्याप्त असन्तोष और आक्रोष को देखते हुए हम समाजवादी आंखे बंद कर नही बैठ सकते।

जनता परिवर्तन चाह रही है इसलिए हम सभी को साथ आकर देश की सत्ता को बदलना होगा। इसलिए 09 दिसम्बर को रामबाई रैली स्थल लखनऊ में पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली आयोजित की गई है जिसमे देश भर से क्रांतिकारी साथी जुटेंगे।

Published on:
27 Nov 2018 06:50 pm