समाजवादी पार्टी के भदोही से विधायक जाहिद बेग ने खुद सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विधायक जाहिद बेग के घर से एक नाबालिग लड़की का शव भी मिला था।
नाबालिग लड़की का शव मिलने के मामले में जाहिद बेग के साथ-साथ त्नी के खिलाफ भी केस दर्ज है। हाल ही में उनके बेटे को भी गिरफ्तार किया गया था।
समाजवादी पार्टी के भदोही से विधायक जाहिद बेग के घर पर एक नाबालिग लड़की का शव मिला था। विधायक पर नाबालिग लड़कियों से काम कराने का आरोप लगा था। अब इसके बाद जाहिद बेग ने सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
मामले में विधायक के साथ-साथ उनकी पत्नी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। हाल ही में उनके बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जाहिद पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लड़की से जबरन घर में हेल्पर का काम करवाया। जिससे परेशान होकर लड़की ने आत्महत्या कर ली। आपको बता दें कि विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत पुलिस ने मामला पहले ही दर्ज कर लिया था।