भदोही

कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, संचालक पर आरोप

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा

less than 1 minute read
Jun 19, 2018
परिजनों के मुताबिक वह सुबह साढ़े नौ बजे कम्प्यूटर सेंटर गयी थी मृतका

भदोही. जिले के चौरी थाना क्षेत्र के मानिकपुर में स्थित कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में कार्यरत युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजनों ने कम्प्यूटर सेंटर के संचालक को युवती के मौत का जिम्मेदार बताते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी है।

पुलिस ने संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक 25 वर्षीय युवती शबनम चौरी थाना क्षेत्र के चकभुईँधर गांव की निवासी थी और वह मानिकपुर में स्थित वैष्णवी कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र में पिछले तीन वर्ष से कार्यरत थी। परिजनों के मुताबिक वह सुबह साढ़े नौ बजे कम्प्यूटर सेंटर गयी थी लेकिन घर पर उसकी लाश पहुंची। युवती का शव कम्प्यूटर सेंट में फंसी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया।

उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवती के शव को संचालक ने उसके घर भिजवा दिया और खुद गायब हो गया। परिजनों ने कम्प्यूटर सेंटर के संचालक को युवती के मौत का जिम्मेदार बताया है जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

By- महेश जायसवाल

Published on:
19 Jun 2018 11:01 pm
Also Read
View All