भारत

8 वीं बार टूटा मेक्सिको का सपना, क्वार्टर फाइनल में किससे भिड़ेगा इंग्लैंड

FIFA 2026- फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड ने मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराया, इंग्लैंड तीसरी बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
2 min read
Jul 06, 2026
FIFA World Cup
FIFA World Cup ( फोटो : ANI)

FIFA World Cup - फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उसने मेजबान मेक्सिको को 3-2 से हराया। इंग्लैंड लगातार तीसरी बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचा है। जूड बेलिंगहैम ने 36वें और 38वें मिनट में दो गोल कर इंग्लैंड को बढ़त दिला दी थी पर मेक्सिको के लिए जूलियन क्विनोनेस ने गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। इंग्लैंड की टीम ने रोमांचक नॉकआउट मुकाबले में बाद में एक और गोल कर मेक्सिको को 3-2 से शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल का टिकट पक्का किया। क्वार्टर फाइनल में यूरोप की दिग्गज टीम इंग्लैंड का मुकाबला नार्वे से होगा।

60वें मिनट में इंग्लैंड के हैरी केन ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया

इंग्लैंड के जरेल को दूसरे हाफ में रेड कार्ड मिला। 54वें मिनट के बाद टीम 35 मिनट तक 10 खिलाड़ियों के साथ खेली। 60वें मिनट में इंग्लैंड के हैरी केन ने पेनल्टी पर गोल कर स्कोर 3-1 कर दिया लेकिन 69वें मिनट में राउल जिमेनेज ने पेनल्टी पर गोल कर अंतर घटा दिया।

टीम 8 वीं बार प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी

इसी के साथ मैक्सिको का वर्ल्ड कप का सपना टूट गया। 1986 के बाद टीम 8 वीं बार प्री-क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड का सामना नॉर्वे से होगा। नार्वे ने पांच बार की चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। यह मैच फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स स्थित ऐतिहासिक हार्ड रॉक स्टेडियम में होगा।

नार्वे और इंग्लैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक साबित हो सकता है

नार्वे और इंग्लैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला ऐतिहासिक साबित हो सकता है। इसका शेड्यूल तय हो गया है। नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच क्वार्टर फाइनल मैच शनिवार यानि 12 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच देर रात 2:30 बजे से शुरु होगा।

इससे पहले फॉर्म में चल रहे नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड ने ब्राजील के खिलाफ दो गोल दागकर अपनी टीम को पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। ऐसे में नार्वे की टीम इंग्लैंड के खिलाफ खासे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी।

1990 के बाद ब्राजील पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं

1990 के बाद ब्राजील पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में जगह नहीं बना सकी। यह चैंपियन टीम लगातार छह वर्ल्ड कप से क्वार्टर फाइनल तक पहुंच रही थी।

Updated on:
06 Jul 2026 01:18 pm
Published on:
06 Jul 2026 01:16 pm