भरतपुर

राजस्थान में यहां बारिश के बीच आसमान से गिरा 15-20 किलो वजनी बर्फ का गोला, ग्रामीणों में बना कौतूहल

ICE Fell in rajasthan: खेत में मिला 15-20 किलो वजनी बर्फ का टुकड़ा ग्रामीणों के बीच कौतूहल...
2 min read
Aug 08, 2024
ICE Fell in rajasthan

Rajasthan News: राजस्थान में मानसून की स​क्रियता के बीच डीग में अजब गजब घटना हुई, जिसने सभी को चौंका दिया। डीग के निकटवर्ती गांव गुहाना के एक खेत में अचानक 15-20 किलो वजनी बर्फ का टुकड़ा आसमान से गिरा। जिससे जमीन में गड्ढा हो गया और धमाके की आवाज से ग्रामीण डर गए। यह घटना उस वक्त हुई, जब मंगलवार को शाम करीब 6 बजे हल्की बूंदाबांदी हो रही थी।

डीग तहसीलदार जुगिता मीणा ने बताया कि मंगलवार शाम को गुहाना गांव के एक खेत बर्फ का टुकड़ा आसमान से गिरने की जानकारी मिली थी। इस पर पटवारी को मौका रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने बर्फ गिरने के बाद सबसे पहले ग्राम विकास अधिकारी को अवगत कराया था। इसके बाद तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी मौके पर पहुंचे और बर्फ के पानी को जांच के लिए लैब भिजवा दिया।

मानसून सीजन में बर्फ गिरने की बात से इंकार

हालांकि, मौसम विभाग के अधिकारियों ने मानसून सीजन में बर्फ गिरने की बात से इंकार किया है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन में बर्फ गिरने की कोई आशंका नहीं होती है। क्योंकि मानसून सीजन में बादलों की ऊंचाई कम होती है। ऐसे में आसमान से बर्फ गिरना संभव नहीं है।रिकॉर्ड के अनुसार पहले कभी बर्फ के टुकड़े गिरने की कोई जानकारी नहीं है। अब बर्फ के टुकड़ों की जांच के बाद ही सबकुछ स्पष्ट हो पाएगा।

बर्फ का टुकड़ा बना ग्रामीणों के बीच कौतूहल का विषय

गुहाना गांव के एक खेत में मिला 15-20 किलो वजनी बर्फ का टुकड़ा ग्रामीणों के बीच कौतूहल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि बर्फ का टुकड़ा आसमान से गिरा है। बर्फ का भारी-भरकम टुकड़ा गिरने के बाद बर्फ छोटे छोटे टुकड़ों में बिखर गई। जिन्हें ग्रामीण मौके से उठाकर ले गए। बताया गया है कि कुछ समय बाद ही बर्फ के टुकड़े पिघलकर पानी हो गए। बर्फ का टुकड़ा गिरे स्थान पर गड्ढा हो गया।

Also Read
View All
डीग में रसद विभाग को ही बना लिया ‘बेडरूम’: बाहर भटकते रहे फरियादी, अंदर चादर तान सोते मिले इंस्पेक्टर

भरतपुर: बर्तन व्यापारी चंद्रभान शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट के इरादे से मारी थी गोली

Rajasthan: ‘बाबूजी… हम बहुत गरीब हैं,’ रोडवेज-स्लीपर बस हादसे में पैर टूटने के बाद दर-दर की ठोकर खा रहा परिवार

सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड: ‘नींद तक नहीं आती’, बीते 104 दिनों से ठीक से सोया तक नहीं परिवार, कातिल अब भी फरार

भरतपुर चंद्रभान शर्मा हत्याकांड: मृतक की पत्नी बोलीं- परिवार को ही गुनहगार समझकर सताया, मेरी तो दुनिया ही लुट गई