Mla Ritu Banawat: भरतपुर। राजस्थान की बयाना विधानसभा सीट से निर्दलीय महिला विधायक डॉ. ऋतु बनावत एक बार फिर 'Deepfake' का शिकार हो गई। किसी ने विधायक बनावत का फोटो अन्य महिला के अश्लील फोटो के साथ लगाकर फेसबुक पोस्ट कर दिया। ऐसे में ऋतु बनावत की डीपफेक तस्वीर वायरल होने से खलबली मच गई है। इस मामले में विधायक ने भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा से शिकायत की है। बयाना कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, निर्दलीय विधायकों व ऋतु बनावत के समर्थकों में आक्रोश व्याप्त है। निर्दलीय विधायकों ने एडीजी क्राइम दिनेश एमएन से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।