भरतपुर

जात कर लौट रहे लोगों से भरे टैंपो को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन की मौत, 14 घायल

जात करके लौट रहे लोगों से भरे टैंपो को खानवा के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Aug 2021, 1:23 PM IST
bharatpur_accident.jpg

भरतपुर। जिले के बयाना क्षेत्र में कासदेव बाबा की जात करके धौलपुर के लिए लौट रहे लोगों से भरे टैंपो को खानवा के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घायलों को भरतपुर के आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात ढाई बजे धौलपुर के खेड़ा सरकन के करीब 17 लोग बयाना क्षेत्र से कासदेव बाबा की जात करके टैंपो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रूपवास से खानवा जाने वाले रास्ते में जंगी का नगला के एक तेज रफ्तार ट्रक ने टैंपो को टक्कर मार दी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टेंपो रोड पर ही पलट गया और लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को टैंपो से बाहर निकाला, साथ ही पुलिस को सूचना दी।

दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान एक और अन्य की मौत हो गई। दुर्घटना में वीरेंद्र पुत्र रमेश, ओमप्रकाश पुत्र उछाराम और राजन देवी पत्नी रमेश की मौत ही गई।

सभी 14 अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों में हरि सिंह पुत्र नत्थू लाल, मुन्ना पुत्र नथी लाल, वीरेंद्र पुत्र रमेश, भागीरथ पुत्र नत्थू लाल, दीपू पुत्र मुन्नालाल और पवन पुत्र रोहतन आदि शामिल हैं।

Updated on:
26 Aug 2021, 1:23 PM IST
Published on: