भरतपुर

Road Accident: कुंभ से लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पति-पत्नी सहित समधिन की मौत

Road Accident: कुंभ से लौटते समय भरतपुर जिले के श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई।
2 min read
• •
Feb 18, 2025
road accident

भरतपुर। कुंभ से लौटते समय भरतपुर जिले के श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में भुसावर खेरली मोड़ थाना क्षेत्र के गांव बिजबारी निवासी पति-पत्नी सहित समधिन की मौत हो गई। हादसा यूपी के इटावा में हुआ। इधर, हादसे की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा मंगलवार सुबह सात बजे जसवंतनगर के पदमपुरा के पास हाईवे पर हुआ।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान बच्चू सिंह पुत्र बोदन सिंह जाट (60) निवासी बिजवारी और उनके साथ उनकी पत्नी कमलेश देवी (58) की मौके पर मौत हो गई। वहीं बच्चू सिंह की समधिन नदबई तहसील के उटारदा गांव निवासी लीलादेवी जाट (62) की भी मौत हो गई।

हादसे में दो लोग घायल

कार चालक मोहन सिंह (35) और राजकुमारी (56) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चालक ने बताया कि हम भरतपुर जिले में उटारदा एवं बिजवारी गांव से कुंभ में स्नान करने आए थे। वापस लौटते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

Also Read
View All
Bharatpur News: आटा फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी, मोर्चरी के बाहर हंगामा

Rajasthan Congress: विश्वेंद्र सिंह ने डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, बताया 5 वार्डों में क्यों मिली शर्मनाक हार?

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर सनसनीखेज आरोप, पूरे परिवार का खोला चिट्ठा, भरतपुर में ‘स्वागत’ की चेतावनी

‘बहुत खुश थी, आपके एक शक ने सब कुछ बर्बाद कर दिया’, भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत

Rajasthan Congress : ‘प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है’, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बयान से कांग्रेस में हड़कंप, जानें क्या है विवाद?