एसीबी को दीपक मित्तल के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद एसीबी ने जयपुर, उदयपुर, अजमेर, ब्यावर, जोधपुर और फरीदाबाद में मित्तल के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। मित्तल ने 4 करोड़ 2 लाख 14 हजार 395 रुपए की संपत्ति अर्जित की है, जो उसकी आय से करीब 200 गुना अधिक है। एसीबी ने मित्तल के फरीदाबाद स्थित भाई अंकुर मित्तल के घर, उदयपुर में मेवाड़ इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ऑफिस और जोधपुर के सार्वजनिक निर्माण विभाग के ऑफिस में भी छापे मारे।