11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Government Scheme : राजस्थान सरकार की ये है गज़ब स्कीम, शादी करने पर मिलते हैं 10 लाख रुपए! क्या जानते हैं आप?

Rajasthan Government Scheme : राजस्थान सरकार की बड़ी योजना। प्रदेश में दूसरी जाति में विवाह करने पर सरकार 10 लाख रुपए देगी। जानिए योजना का फायदा कौन ले सकता है?

2 min read
Google source verification
Rajasthan government amazing scheme You get Rs 10 lakh on getting married What do you know Inter-caste Marriage Promotion Scheme

फोटो - AI

Rajasthan Government Scheme : राजस्थान सरकार की बड़ी योजना। प्रदेश में दूसरी जाति में विवाह करने पर सरकार 10 लाख रुपए देती है। इस महत्वपूर्ण योजना का नाम अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना है। इसी के तहत जोधपुर में 10 लाभान्वितों (5 जोड़े) को 25 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। पांच लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि बकाया है।

दरअसल, राजस्थान सरकार ने एससी-एसटी युवक या युवती से अंतरजातीय विवाह करने को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना शुरू की। इसके तहत एससी-एसटी और दूसरे पक्ष के सामान्य या अन्य पिछड़ा वर्ग से होना जरूरी है।

दस लाख रुपए दी जाती है प्रोत्साहन राशि

शादी के एक साल के भीतर आवेदन करने पर युगल को पांच लाख रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की गई थी। एक अप्रेल 2023 के बाद यह राशि बढ़ाकर दस लाख रुपए कर दी गई थी।

सरकार 10 लाख रुपए की सहायता राशि दो हिस्सों में देती है। जिसमें पहला 5 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराई जाती है, जो 8 साल तक लॉक रहती है। बाकी 5 लाख रुपए सीधे पति-पत्नी के संयुक्त बैंक खाते में जमा कर दिए जाते हैं। इससे दंपत्ति को न सिर्फ तुरंत आर्थिक मदद मिलती है, बल्कि भविष्य के लिए भी सुरक्षा मिलती है।

​किसे मिलेगा योजना का फायदा?

1- पति या पत्नी में से एक अनुसूचित जाति (SC) से होना चाहिए।
2- SC वर्ग का व्यक्ति राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
3- दोनों की उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
4- लड़की की उम्र कम से कम 18 साल और लड़के की उम्र 21 साल होनी चाहिए।
5- पति-पत्नी की कुल वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
6- यह विवाह दोनों की सहमति से और बिना किसी दबाव के होना चाहिए।
7- दोनों का यह पहला विवाह होना चाहिए।

आवेदन कब और कैसे करें?

1- शादी के एक वर्ष के भीतर योजना के लिए आवेदन करना जरूरी।
2- पति-पत्नी के पास आधार कार्ड और जॉइंट बैंक अकाउंट जरूरी।
3- सबसे पहले अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
4- इसके बाद Citizen सेक्शन में जाएं।
5- वहां SJMS Application लिंक पर क्लिक करें।
6- आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सारी जानकारी भरें।
8- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।