
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। फाइल फोटो पत्रिका
Viksit Rajasthan 2047 : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि विकसित राजस्थान 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए राज्य के हर गांव और शहरी वार्ड का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
राजस्थान के सीएम भजनलाल ने कहा कि इन योजनाओं में महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों के सुझाव शामिल किए जाएंगे, ताकि योजनाएं लोगों की जरूरतों के अनुरूप बन सके।
सीएम भजनलाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों और वार्डों के मास्टर प्लान को लघु, मध्यम और दीर्घ अवधि के आधार पर तैयार किया जाए।
सीएम भजनलाल ने कहा कि इन मास्टर प्लान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुनियोजित विकास करना है, ताकि गांवों से शहरों की ओर होने वाला पलायन कम हो और शहरों पर बढ़ता दबाव भी घटे।
अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित अभियान के तहत ग्राम सभाओं के माध्यम से मास्टर प्लान को मंजूरी दी जाएगी। रोजगार और कृषि उत्पादन बढ़ाने और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
Updated on:
11 Mar 2026 12:01 pm
Published on:
11 Mar 2026 12:01 pm
