19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public holiday: जोधपुर जिले में 11 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस

Public Holiday in Jodhpur: जोधपुर में शीतला अष्टमी के मौके पर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा और कागा क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर में ऐतिहासिक मेला शुरू होगा। मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
2 min read
Google source verification
Public Holiday

फाइल फोटो- पत्रिका

Sheetala Ashtami: शीतला अष्टमी के अवसर पर 11 मार्च को जोधपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिला कलक्टर ने पहले ही आदेश जारी कर दिया था। इस दिन जिले के सभी राजकीय कार्यालयों, सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। वहीं दूसरी तरफ नागोरी गेट के बाहर कागा क्षेत्र स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में ऐतिहासिक शीतला माता मेला मंगलवार को ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रसोईघरों में बुधवार को रहेगा अवकाश

शीतला अष्टमी के दिन शहर के अधिकांश घरों में बुधवार को रसोई में चूल्हा नहीं जलेगा। इसके एक दिन पहले मंगलवार को घर-घर में विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजन बनाए जाएंगे। इनमें विशेष रूप से करबा, राब, पंचकूटे की सब्जी, मठरी, दही-बड़े, कांजी-बड़े, मीठी-नमकीन पुड़ियां आदि तो कई घरों में सोमवार से ही बनने शुरू हो चुके है।

इन सभी पकवानों व व्यंजनों को पहले माता शीतला, ओरी माता, अचपड़ाजी और पंथवारी माता को भोग लगाकर बुधवार को अष्टमी के दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस दिन जोधपुर सहित मारवाड़ के अधिकांश घरों में पूरे दिन चाय तक का सेवन नहीं किया जाता।

अमावस्या तक 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीतला माता मंदिर मंगलवार से अमावस्या तक 24 घंटे खुला रहेगा। जिले के विभिन्न इलाकों से आने वाले भक्तों के लिए सुगम दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर की सीढ़ियों के बाहर बेरिकेडिंग के साथ छाया की समुचित व्यवस्था भी की गई है। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार अष्टमी के दिन पूजा निर्बाध जारी रखने के लिए अलग-अलग शिफ्ट में अतिरिक्त पुजारियों की व्यवस्था रहेगी। जिला प्रशासन और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात रहेंगे।

55 सीसीटीवी कैमरों से रहेगी निगरानी

मंदिर ट्रस्ट के मंत्री देवेश कछवाह ने बताया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के लिए 55 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परिसर में प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालुओं से प्रसाद लाने के लिए कपड़े या कागज की थैली उपयोग में लेने की अपील की गई है।

झूले बनेंगे मेले का आकर्षण

कागा शीतला मेले में इस बार मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं। इनमें दो आकाश झूले, दो कोलंबस नाव, ब्रेक डांस झूले, बच्चों की टॉय ट्रेन, मिकी माउस, हाथी-घोड़े सहित करीब दस प्रकार के झूले शामिल हैं। झूला संचालकों के अनुसार शाम के समय आकाश झूलों पर विशेष रोशनी की जाएगी, जो मेले की रौनक बढ़ाएगी।