11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahavir Jayanti Holiday : 30 मार्च को घोषित हो महावीर जयंती पर अवकाश, राजस्थान सरकार से भाजपा विधायक कालीचरण सराफ की मांग

Mahavir Jayanti Holiday : राजस्थान में भाजपा एमएलए कालीचरण सराफ ने महावीर जयंती का सरकारी अवकाश 30 मार्च को घोषित करने की मांग की है। जबकि सरकारी कैलेंडर में 31 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है। इस पर जैन समुदाय परेशान है।

less than 1 minute read
Google source verification
BJP MLA Kalicharan Sarafs demand to Rajasthan government Mahavir Jayanti holiday 30 March declared

भाजपा विधायक कालीचरण सराफ। फाइल फोटो पत्रिका

Mahavir Jayanti Holiday : राजस्थान में महावीर जयंती पर्व के सरकारी अवकाश को लेकर असमंजस गहरा गया है। तिथि के अनुसार महावीर जयंती 30 मार्च को है। लेकिन राजस्थान में सरकारी अवकाश 31 मार्च को घोषित किया गया है। इसको लेकर मामला काफी गरमाया हुआ है। जैन समुदाय की आस्था को लेकर भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने महावीर जयंती का सरकारी अवकाश 30 मार्च को घोषित करने की मांग की है।

विधायक कालीचरण सराफ ने विशेष उल्लेख प्रस्ताव के जरिए सदन में यह मामला उठाया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने सरकारी कैलेंडर में 31 मार्च को अवकाश घोषित किया हुआ है, जबकि जैन पंचांग के अनुसार संपूर्ण भारत में 30 मार्च को ही जयंती मनाई जा रही है।

आस्था से जुड़ा मामला

विधायक कालीचरण सराफ ने कहा कि इसलिए समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार प्रदेश में भी इसी दिन अवकाश घोषित करे, क्योंकि यह आस्था से जुड़ा हुआ है।

भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर

स्मरण पत्र में कहा गया है कि भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर हैं। उनका जन्म दिवस जैन समुदाय का सबसे बड़ा और प्रमुख पर्व माना जाता है। ऐसे में तिथि के अनुरूप ही राजकीय अवकाश घोषित किया जाना समुदाय की आस्था और परंपरा के सम्मान से जुड़ा विषय है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग