एसीबी ने राजस्थान के जयपुर के विद्याधर नगर जिला परिवहन अधिकारी संजय शर्मा के खिलाफ छापेमारी में आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया है। दो बैंक लॉकर से 23 लाख के हीरे, सोने और चांदी के आभूषण मिले। एसीबी के डीजी डा. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि संजय शर्मा ने बच्चों की पढ़ाई पर करीब तीन करोड़ खर्च किए, बेटा अमेरिका में, एक बेटी लंदन में और दूसरी बेटी ने कजाकिस्तान से एमबीबीएस किया।