ACB action in Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़। एसीबी की प्रतापगढ़ इकाई ने कार्रवाई करते हुए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के संयुक्त आयुक्त एवं महाप्रबंधक राजीव गर्ग को परिवादी से 3 लाख रुपए रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के जयपुर स्थित आवासों को सील किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की प्रतापगढ़ इकाई को परिवादी ने शिकायत दी कि सातवें वेतनमान का स्थिरीकरण, पेंशन प्रकरण का भुगतान एवं एरियर का भुगतान करने की एवज में आरोपी राजीव गर्ग संयुक्त आयुक्त एवं महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र प्रतापगढ़ 3 लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।