एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि गोपनीय शिकायत मिली थी। जिसमें योगेश आचार्य द्वारा अपने एवं परिजनों के नाम से भ्रष्टाचार से आय से अधिक सम्पत्तियां अर्जित की है। जिनकी बाजार कीमत करोड़ों रुपयों से अधिक है। एसीबी की जोधपुर ग्रामीण/इंटेजिलेंस शाखा ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन किया। आय से अधिक सम्पत्तियां अर्जित करने के मामले में प्रकरण दर्ज किया। एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस हरेन्द्र महावर के सुपरबिजन में एसीबी की विशेष अनुसंधान इकाई, जयपुर के एएसपी संदीप सारस्वत के नेतृत्व में सक्षम न्यायालय से तलाशी वारंट के बाद एसीबी की विभिन्न टीमों के साथ, अलसुबह आरोपी के सांचौर, सुमेरपुर-पाली, जोधपुर, जयपुर स्थित 9 विभिन्न ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई।