www.patrika.com/rajasthan-news/
भरतपुर। हलैना थाना पुलिस ने एक अश्लील फिल्म की महिला के चेहरे पर स्थानीय युवती का फोटो लगाकर वीडियो वायरल करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
है।
पुलिस के अनुसार 25 जून 2018 को न्यामदपुर निवासी एक व्यक्ति ने इस आशय का मामला दर्ज कराया। व्यक्ति के अनुसार, उसकी लडक़ी के चेहरे को किसी अश्लील फिल्म की महिला से जोडकऱ वीडियो वायरल कर दिया गया।
अब कर रहे यौन शोषण का प्रयास
इस वीडियो की आड़ में उसकी पुत्री को भी आरोपी ब्लैकमेल कर यौन शोषण का प्रयास करते रहे। इस पर मामला दर्ज कर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत जांच शुरू कर भुसावर वृत्ताधिकारी महेंद्र कुमार शर्मा ने सुनील पुत्र सुमेर, मदनमोहन पुत्र ओमप्रकाश, उमेश पुत्र अतरसिंह सैनी निवासी न्यामदपुर थाना हलैना को गिरफ्तार किया है। शनिवार को इन तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि डेढ़ माह पूर्व भी एक ऐसा ही मामला शहर में भी सामने आया था। इसके बाद एसपी की ओर से जनहित में अपील जारी करते हुए भी कहा गया था कि परिवार की युवती व महिलाओं के फोटो सोशल साइट्स पर शेयर करना भी खतरनाक हो सकता है।
वहीं इधर... बिहार की लडक़ी राजस्थान में इस हालत में मिली
जयपुर/चौमूं। झारखंड से चार दिन पहले बिहार की एक युवती को दो महिलाओं समेत तीन जने सामोद थाना क्षेत्र में ले आए, जिन्हें सामोद पुलिस ने हिरासत में लेकर युवती को दस्तयाब कर लिया। रात तक युवती व आरोपित सामोद थाने में ही थे। झारखंड पुलिस के आने के बाद ही पीडि़ता के बयान व मेडिकल की कार्यवाही होगी। पुलिस ने प्रथम दृष्टया माना है कि युवती को बेचने की फिराक में लाया गया था, लेकिन इसकी पुष्टि झारखंड पुलिस की जांच के बाद हो पाएगी।
थानाधिकारी शेर सिंह ने बताया कि बिहार के हरपुर थाना पूसा बिहार निवासी चंदन यादव व उसकी बहन गंगाकुमारी उर्फ अंजली यादव (23) झारखंड के पालीजोड़ी कस्बे में रहते थे, जहां से गंगाकुमारी को झारखंड के पालीजोड़ी निवासी राधेश्याम कापड़ी (35) पुत्र रामबच्चन, मुन्नी देवी (31) पत्नी राधेश्याम व काजल देवी (35) पत्नी सयाजुद्दीन निवासी पालीजोड़ी 13 अगस्त को अपने साथ ले आए।