28 अप्रैल को कुछ लोग शराब के नशे में घर पर और दूल्हे सहित परिवार के अन्य लोगों की जमकर पिटाई कर डाली। जिस पर दूल्हा और अन्य चार लोग घायल हो गए।
भरतपुर नगर थाना क्षेत्र के गांव थून में मामूली बात पर दूल्हे सहित चार लोगों की गांव के ही कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। दूल्हा सहित चार लोगों को परिजनों ने जिला आरबीएम अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार नगर तहसील के थून निवासी धर्मवीर पुत्र महेन्द्र की 26 अप्रैल को कोसी में शादी थी। कोसी से बारात वापस अपने गांव पहुंची तो घर के पास से ही एक गाडी तेज गति से गुजरी उस दौरान कुछ बच्चे खेल रहे थे।
ये भी पढ़ें
इस पर परिवारजनों और दूल्हे ने कार चालक को समझाया इतनी तेज गति से गाड़ी नहीं चलाते हैं। बाद में 28 अप्रैल को कुछ लोग शराब के नशे में घर पर और दूल्हे सहित परिवार के अन्य लोगों की जमकर पिटाई कर डाली। जिस पर दूल्हा और अन्य चार लोग घायल हो गए। जिन्हें परिजन जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार जारी है। वहीं इस मामले को लेकर पीडित दूल्हा धर्मवीर ने गांव के ही लोगों पर मारपीट करने और सोने की चेन और अंगूठी तोडकर ले जाने का आरोप लगाया है। अभी पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ है।