
भरतपुर. वीरांगना अहिल्या बाई होल्कर ने देश की सामाजिक सद्भाव एवं एकता के लिए सभी धर्म एवं जातियों के लोगों को साथ लेकर संघर्ष किया। उनका नाम आज भी भारतीय इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। वीरांगना अहिल्या बाई होल्कर को सरकार सम्मान देगी। उनके नाम पर जल्द विकास बोर्ड का गठन कराया जाएगा। यह बात तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कही।
वे वीरांगना अहिल्या बाई होल्कर की जयन्ती पर आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अनाज मण्डी कुम्हेर गेट से हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा के शुभारंभ पर गर्ग ने वीरांगना अहिल्या बाई होल्कर के बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता बताई। यह शोभायात्रा बघेल महासभा, धनगर, गाडरी, गडरिया समिति की ओर से शहर के मुख्य बाजारों में होकर निकाली गई। शोभायात्रा का शहर के मुख्य बाजारों में जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा सूरजपोल के पास बघेल बगीची पर समाप्त हुई। शोभायात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, शहर अध्यक्ष डॉ. दयाचन्द पचौरी, सेवर ब्लॉक अध्यक्ष दीनदयाल जाटव, जिलाध्यक्ष राधेश्याम बघेल, संगठन मंत्री टीकमसिंह बघेल, कालीचरन, डोरीलाल एडवोकेट, मूलचन्द, एनडी शास्त्री, भूपसिंह, रवि मुरवारा सरपंच, दिनेश मुरवारा, रामअवध, बंटी, विक्रम, पुष्पेन्द्र सिंह, सुन्दरसिंह सहित समाज के जिले भर से आये सैकडों लोग उपस्थित थे।
शोभायात्रा में दिखा होल्कर वंश का इतिहास
शोभायात्रा में मल्लावराव होल्कर, खांडेराव होल्कर, यशवन्त राव होल्कर आदि की झाकियां शामिल थी। जो होल्कर वंश के गर्वित इतिहास की गाथा का वर्णन कर रहीं थी। इस दौरान युवा नांचते-झूमते हुए शोभायात्रा के साथ चल रहे थे।