भरतपुर

भाजपा नेता को मिली धमकी, ‘विधायक के सपने छोड़ दे, नहीं तो कर देंगे बेटे की हत्या’

शहर के भाजपा नेता को डाक के जरिए मिले एक पत्र से धमकी मिली है। भाजपा नेता के रिश्तेदार को भी साथ देने पर हत्या की धमकी मिली है।
less than 1 minute read
Dec 24, 2023
BJP leader received threat in bharatpur
सांकेतिक तस्वीर

भरतपुर। शहर के भाजपा नेता को डाक के जरिए मिले एक पत्र से धमकी मिली है। भाजपा नेता के रिश्तेदार को भी साथ देने पर हत्या की धमकी मिली है। दोनों के पात्र डाक के जरिए पत्र शनिवार को पहुंचे। इसके बाद भाजपा नेता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा नेता बृजेश अग्रवाल निवासी सेक्टर नंबर तीन ने एसपी के नाम दी शिकायत में कहा है कि वह दोपहर करीब 2 बजे मैं व मेरे रिश्तेदार अपनी दुकान पर बैठे थे। इस दौरान पोस्ट ऑफिस का कर्मचारी डाक विभाग से लिफाफा लेकर आया। लिफाफा खोला तो उसमें लिखा हुआ था कि ‘विधायक के सपने छोडकऱ राजनीति छोड़ दे, नहीं किया तो तेरे लडक़ों की हत्या कर देंगे। सहयोगी रिश्तेदारों का भी यही हाल करेंगे।’

इसी प्रकार एक धमकी भरा पत्र रिश्तेदार कपूरचंद अग्रवाल (अग्रवाल मार्बल) को भी डाक के जरिए मिला। इसमें लिखा था कि ‘तैंने बृजेश का साथ दिया तो तेरे लडक़े की हत्या कर दी जाएगी, चालाकी मत करना’। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद भाजपा नेता एसपी को दी शिकायत में कहा है कि मुझे व मेरे परिवार को खतरे का अंदेशा है।

इस मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही मेरे व मेरे परिवार की जान-माल की रक्षा की जाए। उल्लेखनीय है कि बृजेश अग्रवाल भाजपा के जिला महामंत्री हैं। उनका मार्बल का व्यवसाय है।

अग्रवाल ने इस बार विधानसभा चुनाव में भरतपुर विधानसभा से भाजपा से टिकट मांगी थी। धमकी भरा पत्र भेजने वाले ने अंत में ‘तेरा दुश्मन’ लिखा है, जबकि नीचे रविन्द्र के नाम से हस्ताक्षर किए हैं।

Updated on:
24 Dec 2023 03:32 pm
Published on:
24 Dec 2023 03:32 pm
Also Read
View All
डीग में रसद विभाग को ही बना लिया ‘बेडरूम’: बाहर भटकते रहे फरियादी, अंदर चादर तान सोते मिले इंस्पेक्टर

भरतपुर: बर्तन व्यापारी चंद्रभान शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट के इरादे से मारी थी गोली

Rajasthan: ‘बाबूजी… हम बहुत गरीब हैं,’ रोडवेज-स्लीपर बस हादसे में पैर टूटने के बाद दर-दर की ठोकर खा रहा परिवार

सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड: ‘नींद तक नहीं आती’, बीते 104 दिनों से ठीक से सोया तक नहीं परिवार, कातिल अब भी फरार

भरतपुर चंद्रभान शर्मा हत्याकांड: मृतक की पत्नी बोलीं- परिवार को ही गुनहगार समझकर सताया, मेरी तो दुनिया ही लुट गई