भरतपुर

सौदे के 10 लाख रुपए देने गया व्यापारी लापता, बाइक व चप्पल पड़ी मिली

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में श्यामाप्रसाद कॉलोनी निवासी एक दुकानदार सोमवार रात दुकानों के सौदे के करीब दस लाख रुपए संबंधित व्यक्ति को देने घर से निकला था, दो घंटे बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को शक हुआ।
less than 1 minute read
• •
Aug 20, 2019
bharatpur
kidnep

भरतपुर. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में श्यामाप्रसाद कॉलोनी निवासी एक दुकानदार सोमवार रात दुकानों के सौदे के करीब दस लाख रुपए संबंधित व्यक्ति को देने घर से निकला था, दो घंटे बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को शक हुआ। उधर, जिसको पैसे देने का उसने भी आने का इनकार किया। परिजनों ने तलाश किया तो अटलबंध थाना क्षेत्र में चौधरी मैरिज होम के पास उसकी लावारिस हाल में बाइक और चप्पड़ पड़ी मिली। जिस पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रातभर तलाश किया लेकिन मंगलवार सुबह तक कोई सुराग नहीं लगा।


यूपी के मैनपुरी जिले के नावदा हाल भरतपुर की श्यामाप्रसाद कॉलोनी निवासी जयचंद (40) ने कोतवाली थाना क्षेत्र में किसान भवन के सामने चार दुकानों का भगवान सिंह लोधा से 23.11 लाख रुपए में सौदा किया था। इसमें उसने 31 हजार रुपए एडवांस दे दिए थे। सोमवार रात वह भगवान सिंह को सौदे के 10 लाख रुपए देने घर से रात करीब 8 बजे बाइक लेकर निकला था। रात 10 बजे तक घर नहीं पहुंचने और इस बीच भगवान सिंह ने भी उसके पास नहीं पहुंचने की परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजनों ने उसे तलाश किया तो अटलबंध थाना क्षेत्र में चौधरी मैरिज होम के पास जयचंद की लावारिस हाल में बाइक खड़ी मिली और पास में चप्पल पड़ी थी। पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने आसपास तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने मंगलवार सुबह थाने में अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी है।

Published on:
20 Aug 2019 12:11 pm
Also Read
View All
Bharatpur : पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना मर्डर केस में नया अपडेट, तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार, थानाधिकारी के बाद अब कांस्टेबल सस्पेंड

Bharatpur : पूर्व विधायक हत्याकांड का खुलासा, छीना रोजगार तो रची गई मर्डर की साजिश, कुछ मास्टरमाइंड ने खेला बड़ा खेल

Rajasthan: कमरे में जलती लकड़ियां फेंकी, सिलेंडर में आग लगाने को कहा; अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा

अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, बुलडोजर एक्शन से ठीक पहले बड़ी कार्रवाई

भरतपुर के भड़ाना हत्याकांड पर गृह राज्यमंत्री बेढम का पहला बयान आया सामने, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा