भरतपुर

कोरोना वार्ड में भर्ती बच्चों ने पकड़ी ‘कलमÓ…

भरतपुर. आरबीएम अस्पताल के कोरोना पॉजिटिव वार्ड में भर्ती लोगों को ऊर्जावान बनाने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग ने औषधिय काढ़ा पिलाने के साथ 'कलमÓ और कॉपी पकड़ाई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jun 2020, 9:26 PM IST
कोरोना वार्ड में भर्ती बच्चों ने पकड़ी 'कलमÓ...
कोरोना वार्ड में भर्ती बच्चों ने पकड़ी 'कलमÓ...

भरतपुर. आरबीएम अस्पताल के कोरोना पॉजिटिव वार्ड में भर्ती लोगों को ऊर्जावान बनाने के उद्देश्य से आयुर्वेद विभाग ने औषधिय काढ़ा पिलाने के साथ 'कलमÓ और कॉपी पकड़ाई है। क्योंकि, अपने परिजनों से दूर बच्चे, बुजुर्ग, युवक व महिलाएं स्वयं को एकांत में तनावपूर्ण महसूस करते हैं। इसलिए कोविड वार्ड में भर्ती संक्रमित लगभग 150 लोगों को तनाव मुक्त रखने और शारीरिक व मानसिक लाभ पहुंचाने के लिए खेलकूद व रुचिपूर्ण कार्य करने की शुरूआत की है। इसमें बच्चों व महिलाओं को पैंटिंग, ड्राइंग, जूड़ो की व्यवस्था की है।

आयुर्वेद के वरिष्ठ चिकित्सक सीपी दीक्षित ने बताया कि बुजुर्ग महिला-पुरुष सुबह-शाम योगाभ्यास कराया जाएगा। इनको ऑडियो के माध्यम से योगा व व्यायाम की व्यवस्था की है। ये कॉपियां पर स्लोगन, मंत्र, चुटकुले लिखकर समय पास करने के साथ मानसिक तनाव से मुक्त होंगे। वहीं बच्चों को जूड़ो. सांप सीढ़ी, कॉपी, पैंसिल व रंग दिए हैं।

इससे बच्चे व महिला कॉपी पर लिखकर व कागज सीट पर रंगों से आकृति उकेर कर समय पास कर सकें। उन्होंने बताया कि अपनों से दूर एकांत में कोरोना वार्ड में भर्ती लोग स्वयं को असहज और भय महसूस करते हैं, जबकि इस संक्रमण से ऐसा नहीं है। लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए औषधिय काढ़ा पिलाया जा रहा है और अब अमृत पंचवटी दवाई भी खिलाई जाएगी। इससे जल्दी ठीक हों। फिर भी अकेलापन तनाव लाता है। इस स्थिति में वार्ड में भर्ती करीब 150 लोगों को तनाव से मुक्ति जरुरी है।

Published on: