भरतपुर

राजस्थान में नए मंत्रिमंडल को लेकर कवायद के बीच बोले सीएम भजनलाल, आगे-आगे देखते जाइए क्या होता है

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा पहली बार भरतपुर पहुंचे। स्वागत समारोह के कारण भरतपुर शहर की सीमा से जवाहर नगर स्थित अपने निवास तक पहुंचने में छह घंटे लगे। घर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने माता-पिता का आशीर्वाद लिया।

2 min read
Dec 20, 2023

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma: मुख्यमंत्री बनने के बाद भजनलाल शर्मा पहली बार भरतपुर पहुंचे। स्वागत समारोह के कारण भरतपुर शहर की सीमा से जवाहर नगर स्थित अपने निवास तक पहुंचने में छह घंटे लगे। घर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सर्किट हाउस में विधायक व अधिकारियों से मिले। यहां से सीधे ससुराल गांव बाबूला रवाना हो गए। फिर गोवर्धनजी दर्शन करने पहुंचे।

भरतपुर से रवाना होने के बाद सीएम गोवर्धन में गिरिराजजी के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में पेपरलीक मामले में एसआईटी का गठन किया है। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए भी खास हिदायत दी है। अब आगे-आगे देखिए होता है क्या। देरी से पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ताओं का मेरे प्रति प्रेम है। उन्होंने कहा कि रात्रि 9 बजे गिरिराज जी के पट बंद हो जाएंगे। इसलिए मुझे वहां जल्दी पहुंचना है। इसके बाद शाम करीब 7.15 बजे वह गोवर्धन के लिए रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री का दोपहर 12 बजे पहुंचने का कार्यक्रम था, जो सर्किट हाउस में शाम 6.39 बजे पहुंचे। हालांकि सर्किट हाउस में स्वागत करते पहुंचे लोगों से सीएम आत्मीयता से मिले। कतारबद्ध तरीके से लोग आते गए और उन्हें फूल माला देते गए। सीएम भजनलाल शर्मा ने मंत्रिमंडल विस्तार पर चुप्पी के बीच पेपर लीक मामले पर कहा कि आगे-आगे देखते जाइए क्या होता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने घर भरतपुर आए शर्मा ने सर्किट हाउस से गोवर्धनजी रवाना होते समय मीडिया से यह बात कही।

Published on:
20 Dec 2023 12:10 pm
Also Read
View All