भरतपुर

BHARATPUR NEWS : अब दान की पुस्तकों से महाविद्यालयों में तैयार होंगे कम्युनिटी बुक बैंक

भरतपुर. Community book banks will open in colleges आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा अब प्रदेश के महाविद्यालयों में एक नवाचार करने जा रहा है। इसके तहत महाविद्यालयों में दान की पुस्तकों से कम्युनिटी बुक बैंक खोले जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 11 Sep 2019, 11:16 AM IST
BHARATPUR NEWS : अब दान की पुस्तकों से महाविद्यालयों में तैयार होंगे कम्युनिटी बुक बैंक
BHARATPUR NEWS : अब दान की पुस्तकों से महाविद्यालयों में तैयार होंगे कम्युनिटी बुक बैंक

भरतपुर. Community book banks will open in colleges आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा अब प्रदेश के महाविद्यालयों में एक नवाचार करने जा रहा है। इसके तहत महाविद्यालयों में दान की पुस्तकों से कम्युनिटी बुक बैंक खोले जाएंगे। इन बुक बैंकों में पासआउट विद्यार्थी, पिछली कक्षाओं की पुस्तकों, शिक्षक, व्याख्याता व समाज के लोग अपनी पुस्तकें दान कर सकेंगे। दान में मिलने वाली इन पुस्तकों से महाविद्यालयों में एक कम्युनिटी बुक बैंक तैयार किया जाएगा, जिससे बीपीएल, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढऩे के लिए निशुल्क पुस्तकें मुहैया हो सकेंगी।ये कम्युनिटी बुक बैंक महाविद्यालयों में पहले से संचालित पुस्तकालयों से अलग होंगे। इस संबंध में विशिष्ट शासन सचिव उच्च शिक्षा प्रदीप कुमार बोरड ने प्रदेश के सभी महाविद्यालय प्राचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।


ऐसी पुस्तकें कर सकेंगे दान
-महाविद्यालयों में संचालित विश्वविद्यालयी नियमित पाठ्यक्रम से संबंधित पुस्तकें जो कि सही हालत में हों व फटी-पुरानी नहीं हों।
- नियमित पाठ्यक्रम से संबंधित दान में दी जाने वाली पुस्तकें तीन साल से अधिक पुरानी नहीं हों।
-साहित्य अथवा अन्य ऐसे विषय जहां पुरानी पाण्डुलिपियों की उपलब्धता वांधित होत, दान में ली जा सकेंगी।
-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकें, लेकिन ऐसी पुस्तकों में करण्ट अफेयर्स की पुस्तकें एक साल से अधिक पुरानी व सामान्य ज्ञान की पुस्तकें दो साल से अधिक पुरानी नहीं हों।


ये विद्यार्थीले सकेंगे बुक बैंक का लाभ
यूं तो महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थी बुक बैंक से पुस्तक प्राप्त कर सकेंगे लेकिन पुस्तकों की उपलब्धता के अनुसार विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराईजाएंगी। इनमें बीपीएल व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थी, महाविद्यालय में नियमित रूप से आने वाले विद्यार्थी, पिछली परीक्षा में उच्च श्रेणी प्राप्त मेरिटोरियस विद्यार्थियों को पुस्तकें प्रदान करने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।


गठित करनी होंगी समिति
कम्युनिटी बुक बैंक के संचालन व प्रबंधन के लिए महाविद्यालय स्तर पर एक समिति गठित की जाएगी। संकाय सदस्यों के साथ ही 5 से 15 विद्यार्थियों को सम्मिलित करते हुए एक समिति का गठन किया जाएगा।सभी सदस्यों को महाविद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष की ओर से या फिर रेस की ओर से पुस्तकों की एंट्री, इश्यू करने व जमा करने की तकनीकी प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे बुक बैंक का प्रबंधन आसानी से हो सके।

Published on: