भरतपुर

फायरिंग से दौड़ी दहशत, गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर भी आरोप

फायरिंग से दौड़ी दहशत, गोली लगने से युवक की मौत, पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पर भी आरोप
2 min read
• •
Updated: 23 Aug 2019, 6:35 PM IST
Bharatpur News
Bharatpur News

भरतपुर। जयपुर-आगरा मार्ग स्थित सारस चौराहे पर युवक पर गोली चलाने से इलाके में दहशत दौड़ पड़ी। Bharatpur पिस्टल से निकली गोली की आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामला विवाद से शुरू हुआ जो युवक की जान लेकर थमा। दरअसल, कुछ युवकों की बीच उपजे झगड़े के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथी युवक ने मामले की पुलिस को सूचना दी।

युवक को गोली के बाद छा गया सन्नाटा फिर लगी भीड़

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने कार व बाइक सवार हमलावरों का पीछा कर तीनों को दबोचा लिया। जबकि दो अन्य लोग भागने में कामयाब रहे। आरोपियों में महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह भी शामिल है।

आरोपितों से पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या कर मौके से दो आरोपी फरार हो गए। आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह की कार को मौके से पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही एक बाइक भी घटनास्थल से बरामद की गई है। पूर्व अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, योगेश निवासी सोगर और आकाश गुर्जर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जबकि दो साथी वीरू व सोनू निवासी नगला गोपाल की तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा कि आखिर किस बात को लेकर गोली चलाई गई है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

Updated on:
23 Aug 2019, 6:35 PM IST
Published on: