
फोटो
- जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
सैंपऊ. कस्बे में मंगलवार को तिरंगा यात्रा रैली को लेकर बड़ा उत्साह देखा गया। उपखंड एवं नगर पालिका प्रशासन व भाजपाइयों ने कस्बे के धौलपुर मार्ग स्थित मैरिज होम से तिरंगा यात्रा रैली का शुभारंभ किया। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गोयल, नगर पालिका ईओ भगत सिंह कुशवाहा, तहसीलदार प्रवीण कुमार गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर राजावत, प्रधान दुष्यंत बघेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा, पूर्व जिलामंत्री जितेंद्र तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुड्डू कुशवाह, राजसिंह परमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामविलास बघेल, लक्ष्मण कोली, टोनी जगरिया, रायसिंह परमार कैंथरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बृजेश बघेल, केजी तिवारी, बलवीर परमार आदि की ओर से हाथों में तिरंगा लेकर कार्यक्रम में वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। शुभारंभ उपखंड अधिकारी ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया कस्बे के बाजार से होकर निकाली तिरंगा यात्रा का जगह.जगह लोगों ने पुष्प वर्षा का स्वागत किया। इस दौरान कस्वे में देशभक्ति का माहौल देखा गया।
सैंपऊ. कस्बे में निकालते तिरंगा रैली।