भरतपुर

भरतपुर: रेलवे स्टेशन पर बिगड़ी विदेशी महिला की तबियत, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

भरतपुर रेलवे स्टेशन पर यूएसए के अटलांटा की 85 वर्षीय महिला पर्यटक डोरोथी ली नोरा की गुरुवार को तबियत बिगड़ गई। महिला पर्यटक को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Oct 09, 2025
फोटो पत्रिका

भरतपुर। रेलवे स्टेशन पर यूएसए के अटलांटा की 85 वर्षीय महिला पर्यटक डोरोथी ली नोरा की गुरुवार को तबियत बिगड़ गई। महिला पर्यटक को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला पर्यटक अपने विदेशी पर्यटकों के ग्रुप के साथ आगरा घूमकर रणथंभौर जाने के लिए भरतपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। यहां से उन्हें जनशताब्दी ट्रेन पकड़नी थी। उसका इंतजार करते समय उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। फिलहाल महिला के शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

आरबीएम पुलिस चौकी के एएसआई मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि विदेशी महिला पर्यटक को स्टेशन पर तबियत बिगड़ने पर तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला पर्यटक अपने ग्रुप के साथ आगरा घूमकर रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

ये भी पढ़ें

दर्दनाक हादसा: लोडिंग गाड़ी और बाइक की भिड़ंत, दम्पती और पुत्री की मौत, गांव में छाया मातम

अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रथम दृष्टया महिला पर्यटक की मौत का कारण प्राकृतिक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद ही मौत के कारण का आधिकारिक विवरण जारी किया जाएगा।

अस्पताल प्रशासन ने मृतक के परिवार और ग्रुप के अन्य सदस्यों से संपर्क कर आगे की औपचारिकताएं पूरी की। हालांकि पर्यटक ग्रुप के अन्य सदस्य रणथंभौर रवाना हो गए। एक पर्यटक भरतपुर ठहरे हैं, ताकि अन्य जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा सकें। बताया जा रहा है कि मृतक महिला हाई बीपी और शुगर की बीमारी से पीड़ित थीं।

Published on:
09 Oct 2025 08:44 pm
Also Read
View All