भरतपुर

Bharatpur: ‘थाने के सामने दौड़ रही थी अवैध खनन की ट्रॉलियां’, पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूटा गुस्सा, पुलिस पर लगाया ये बड़ा आरोप

Former Cabinet Minister Vishvendra Singh: पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि थाने के सामने से अवैध खनन की ट्रॉलियां गुजर रही थीं, लेकिन पुलिस ने देर से कार्रवाई की। सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
फोटो: सोशल मीडिया

Illegal Mining In Bharatpur: भरतपुर जिले में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जो अब चर्चा में है। उन्होंने दावा किया कि अवैध खनन से भरी ट्रॉलियां खुलेआम थाने के सामने से गुजर रही थीं लेकिन पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की।

ये भी पढ़ें

राजस्थान: घर के स्लोप से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक का BSF में हुआ था चयन, ज्वॉइनिंग का था इंतजार

ये की सोशल मीडिया पोस्ट

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'सुबह करीब 8 बजे जब वे सेवर थाना क्षेत्र से गुजर रहे थे, तो उन्होंने अवैध खनन से भरी कुछ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को देखा। उन्होंने तुरंत ट्रॉलियों को रुकवाया और अपने पीएसओ को सेवर थाने भेजा।'

पोस्ट के अनुसार, थाने से पहले एक पुलिसकर्मी बाहर आया और करीब 10 मिनट बाद थाना प्रभारी (एसएचओ) मौके पर पहुंचे। इसके बाद बिना राबन्ना (खनन अनुमति) के चल रही ट्रॉलियों को बंद करवाया गया। विश्वेंद्र सिंह ने इसे पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही बताया।

खुलेआम चल रहा था अवैध खनन

पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण शहर में अवैध खनन के वाहनों का आवागमन खुलेआम हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर थाने के सामने से ही अवैध खनन के वाहन गुजर रहे हैं, तो बाकी क्षेत्रों में स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्रशासन पर उठे सवाल

इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन लंबे समय से चल रहा है, लेकिन कार्रवाई केवल दिखावटी होती है।

ये भी पढ़ें

NH-27 Accident: 3 छोटे-छोटे बच्चों का एक साथ हुआ अंतिम संस्कार तो फूट-फूटकर रो पड़े परिजन, ट्रेलर ने बाइक को मारी थी जोरदार टक्कर

Published on:
12 Feb 2026 03:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर