भरतपुर

बिना लाईसेंस पर्सनल आईडी से अवैध टिकिट बनाते दो गिरफ्तार

रेलवे ई-टिकटों का अवैध कारोबार, कार्रवाई से अवैध टिकट कारोबारियों में मचा हड़कम्प
2 min read
बिना लाईसेंस पर्सनल आईडी से अवैध टिकिट बनाते दो गिरफ्तार
बिना लाईसेंस पर्सनल आईडी से अवैध टिकिट बनाते दो गिरफ्तार

बयाना. रेल्वे ई-टिकटों के गोरखधन्धे के कारोबार में लिप्त दो ई-मित्र की दुकान करने वाले दुकानदारों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल की अपराध खुफिया शाखा कोटा ने बयाना में दो स्थानों पर कार्रवाई कर दो जनों को अवैध रूप से ई-टिकटों के कारोबार में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही इन दुकानदारों से 38 टिकटों का रेकॉर्ड व 2 लाइव टिकिट बरामद किए हैं। उपयोग में लिए गए टिकटों की कीमत 4305 रुपए और लाइव टिकटों की कीमत 3333 रुपए बताई गई है। वहीं इन टिकटों के कार्य में लिए जा रहे उपकरण कप्यूटर-प्रिंटर आदि को भी जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियो के खिलाफ रेल्वे एक्ट की धारा 143 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। आरोपियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। आरपीएफ पुलिस चौकी प्रभारी राजपाल के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कस्बे के ई मित्र दुकानदार गिरीश कुमार गर्ग को सुभाष चौक से वहीं दूसरे दुकानदार बलराम कुमार को आर्य समाज रोड से पकड़ा है। इनमें से दुकानदार गिरीश गर्ग को 3 साल पहले भी इस तरह के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं इस कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार शटर बंद कर रफूचक्कर हो गए। आरपीएफ चौकी प्रभारी के अनुसार अवैध रूप से रेल्वे आरक्षण ई-टिकट बनाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए कोटा मण्डल की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रेलवे सुरक्षा बल की अपराध एवं खुफिया शाखा कोटा को सूचना मिली थी कि बयाना मेें ई मित्र के दुकानदार इस अवैध कारोबार में लिप्त हैं। रेल्वे सुरक्षा एवं खुफिया शाखा के एसआई भूपेंन्द्रसिहं के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। रेलवे की यह टीम शनिवार को दोपहर बयाना पहुंची। जिसने कस्बे के सुभाष चौक से दुकानदार गिरीश गर्ग और आर्य समाज रोड से ई मित्र दुकानदार बलराम को बिना किसी लाइसेंस के अवैध रूप से रंगे हाथों रेल्वे के आरक्षण ई-टिकट बनाते हुए पकडा है।

रेलवे सुरक्षा अधिकारी बोले- पर्सनल आईडी से टिकट बनाना अवैध
आरपीएफ इंचार्ज राजपाल से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही पकडे गए दुकानदार ग्राहकों से कमीशन अधिक प्राप्त कर अपनी पर्सनल आईडी का उपयोग कर अवैध तरीके से ई-टिकट बनाते हैं। जो आईआरसीटीसी से अधिकृत एजेंट नहीं हैं। पकडे गए दोनों को आरपीएफ पुलिस को सौंपा है। मामले की जांच आरपीएफ प्रभारी राजपाल को सौंपी है।

Published on:
18 Nov 2023 09:46 pm
Also Read
View All
डीग में रसद विभाग को ही बना लिया ‘बेडरूम’: बाहर भटकते रहे फरियादी, अंदर चादर तान सोते मिले इंस्पेक्टर

भरतपुर: बर्तन व्यापारी चंद्रभान शर्मा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख की लूट के इरादे से मारी थी गोली

Rajasthan: ‘बाबूजी… हम बहुत गरीब हैं,’ रोडवेज-स्लीपर बस हादसे में पैर टूटने के बाद दर-दर की ठोकर खा रहा परिवार

सर्राफा व्यापारी योगेंद्र चोपड़ा हत्याकांड: ‘नींद तक नहीं आती’, बीते 104 दिनों से ठीक से सोया तक नहीं परिवार, कातिल अब भी फरार

भरतपुर चंद्रभान शर्मा हत्याकांड: मृतक की पत्नी बोलीं- परिवार को ही गुनहगार समझकर सताया, मेरी तो दुनिया ही लुट गई