भरतपुर

बिलौठी को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का प्रयास जारी: डॉ. गर्ग

बिलौठी गॉव में पुस्तकालय, कबड्डी मैट एवं विद्यालय भवन की चारदीवारी का हुआ लोकार्पण
2 min read
बिलौठी को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का प्रयास जारी: डॉ. गर्ग
बिलौठी को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने का प्रयास जारी: डॉ. गर्ग

भरतपुर. तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने मंगलवार को सेवर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिलौठी में नवस्थापित किए गए पुस्तकालय, कब्बडी मैट एवं स्कूल भवन की चारदीवारी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बिलौठी एवं मुरवारा की टीमों के बीच कबड्डी मैत्री मैच का भी आयोजन हुआ।
लोकार्पण के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हए मंत्री ने कहा कि बिलौठी गांव को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के प्रयास जारी हैं। ग्राम पंचायत पिछले कई वर्षों से पिछडी हुई थी किन्तु चार वर्षों के दौरान इस ग्राम पंचायत में एक करोड़ 22 लाख रूपये के विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड (बीईएसएल) की ओर से सीएसआर के तहत विद्यार्थियों को अतिआधुनिक मैट कबड्डी के लिए एवं वातानुकूलित पुस्तकालय पढ़ाई हेतु उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे पुस्तकालय का पूरा लाभ प्राप्त करें और प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिये नियमित आकर अध्ययन करें। उन्होंने कहा कि बिलौठी में ग्राम पंचायत स्तर की यह पहली लाईब्रेरी खुली है जिसमें एयर कंडीशनर की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। डॉ. गर्ग ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने बालक बालिकाओं को खेलों के साथ साथ बेहतर शिक्षा दिलाएं। विद्युत सप्लाई की समस्या के संबंध में कहा कि आगामी वर्ष तक विद्युत तंत्र को मजबूत करने के बाद किसानों को दिन के समय विद्युत उपलब्ध कराई जाएगी तथा रारह बिलौठी सड$क मार्ग की आगामी दो माह में मरम्मत करा दी जाएगी। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने कहा कि बीईएसएल की ओर से उपलब्ध कराए गए इस मैट से विद्यार्थियों में कबड्डी के प्रति रूचि जाग्रत होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि बीईएसएल क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी इसी प्रकार का मैट उपलब्ध कराएं ताकि वहां के विद्यार्थियों को भी लाभ मिल सके। इस अवसर पर बीईएसएल के जनसंपर्क अधिकारी सुधीर प्रताप ङ्क्षसह, सेवर पंचायत समिति के प्रधान प्रतिनिधि सतीश सोगरवाल, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मण ङ्क्षसह, सरपंच साहब ङ्क्षसह, वार्ड पंच उमेश, राजेश ठेकेदार, संभागीय उपजिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) नटवर ङ्क्षसह आदि उपस्थित रहे। इससे पहले मंत्री का ग्रामीणों की ओर से 51 किलो की माला व गदा भेंट कर भव्य स्वागत किया

Published on:
14 Dec 2022 11:37 am