20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 2 जुड़वा भाइयों की बेरहमी से हत्या, मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे दोनों बच्चे

डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बडेसरा गांव में जुड़वा भाइयों की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों बच्चे मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर जांच की।
2 min read
Google source verification
brutally murdered in januthar bharatpur

विष्णु और विनय (पत्रिका फोटो)

Deeg Twin Brothers Murder Case: डीग जिले के जनूथर थाना क्षेत्र के बड़ेसरा गांव में मंगलवार को दो जुड़वा भाइयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बालकों के शव गांव में ज्वार-बाजरे की पुंज के पास मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों किशोर अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहे थे। उनकी उम्र करीब 13 वर्ष बताई जा रही है। दोनों के शव मिलने की सूचना पर जनूथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीग पुलिस अधीक्षक शरण कांबले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अकलेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, डॉग स्क्वायड भी बुलाया

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया। वहीं, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने से पहले ग्रामीणों ने मौके पर डॉग स्क्वॉयड बुलाने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से जांच शुरू की।

डीग पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया कि जनूथर थाना पुलिस को बड़ेसरा गांव में ज्वार की पुंज के पास दो जुड़वा बच्चों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बालकों की पहचान की। सूचना मिलने के बाद वह भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस दोनों की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। दोनों किशोर अपने ननिहाल में रह रहे थे। हालांकि, दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से बड़ेसरा गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग