20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur : पूर्व विधायक मर्डर केस में नया अपडेट, जांच के घेरे में वैर के तत्कालीन पुलिस अफसर

Atar Singh Bhadana News : भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में नया अपडेट आया है। जांच के घेरे में वैर के तत्कालीन पुलिस अधिकारी भी आए हैं। पुलिस इस हत्याकांड में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
2 min read
Google source verification
former mla murder case new update vaira police officer under investigation

Bharatpur : पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना। फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur Crime : भरतपुर। पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड का 27 सेकंड का एक और वीडियो वायरल हुआ है। 11 अक्टूबर की शाम गांव भौंड़ा में खदान के रेस्ट हाउस के बाहर बने इस वीडियो में पूर्व विधायक भड़ाना जमीन पर पड़े नजर आ रहे हैं। कुछ लोग उन पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि हमलावरों ने भड़ाना को जमीन पर पटकने के बाद लातों और पत्थरों से भी पीटा। वीडियो में कुछ लोग उनके चेहरे और सिर पर वार करते नजर आ रहे हैं। खदान और रास्ते से जुड़े विवाद के बीच उन पर हमला होने की बात सामने आई थी। गंभीर रूप से घायल पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

उनका भतीजा वहां मजदूरी करता था...

खदान की लीज के प्रबंधन में वैर के तत्कालीन एसएचओ जनक सिंह के भतीजे की भूमिका और बाद में विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, जनक सिंह ने बताया कि उनका भतीजा वहां मजदूरी करता था। उनके अनुसार, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना ने अन्य बेरोजगारों को भी काम पर लगाने के लिए कहा था। उन्होंने विवाद से इनकार किया।

जनक सिंह फरवरी 2023 से अक्टूबर 2024 तक वैर एसएचओ रहे थे। बाद में 18 जुलाई 2025 को उन्हें महिला थाने में लगाया गया था। पड़ताल में यह भी सामने आया है कि खदान की लीज कथित तौर पर कुछ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए अवैध कमाई का जरिया बनी रही। इस संबंध में जांच होने पर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 15 पकड़े

पूर्व विधायक हत्याकांड में पुलिस अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक राजेश मीना के अनुसार, दुल्या पुत्र रामसिंह और शिवसिंह पुत्र आनंद, दोनों निवासी भौंड़ा, को बयाना के डांग के जंगलों से पकड़ा गया। दोनों अपने रिश्तेदारों के यहां छिपे हुए थे। पुलिस कई दिन से उनकी तलाश कर रही थी। इससे एक दिन पहले भी 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

थानाधिकारी-कांस्टेबल सस्पेंड, दो आरपीएस अधिकारियों को एपीओ

वैर के भौंडा गांव में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड के मामले में वैर थाने के थानाधिकारी और टीआइ कांस्टेबल को सस्पेंड किया जा चुका है, जबकि दो आरपीएस अधिकारियों को एपीओ किया गया था। इन पर इस सनसनीखेज हत्याकांड में लापरवाही बरतने का आरोप है।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग