भरतपुर

20 मिनट में तोड़े चार बाइकों के लॉक

शहर में बाइक चोर गिरोह पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, लेकिन शहर के थानों की पुलिस एक बदमाश को भी पकड़ नहीं पाई है। यही कारण है कि चोर हर दिन शहर में पांच से 10 बाइक चोरी कर ले जा रहे हैं। सोमवार को शहर के सूरजपोल चौराहे के पास संतोषी माता […]

less than 1 minute read
Apr 22, 2024

शहर में बाइक चोर गिरोह पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, लेकिन शहर के थानों की पुलिस एक बदमाश को भी पकड़ नहीं पाई है। यही कारण है कि चोर हर दिन शहर में पांच से 10 बाइक चोरी कर ले जा रहे हैं। सोमवार को शहर के सूरजपोल चौराहे के पास संतोषी माता मंदिर के सामने एक बदमाश ने तीन बाइकों के लॉक तोड़ दिए। जब वह एक बाइक को ले जा रहा था तो प्राइवेट डेंटल क्लीनिक पर आए एक मरीज ने उसे टोका तो बोला कि उसके पापा अंदर दांंत दिखाने आए हैं। वो ज्यूस पीने जा रहा था। इतने में ही वह फरार हो गया। बाद में जांच करने पर पता चला कि बदमाश का दूसरा साथी भी था, जो कि अंदर बैठा हुआ था। बताते हैं कि इस बदमाश ने तीन महीने भी इसी जगह से दो बाइक चोरी की थी। उस समय भी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य साक्ष्य दिए गए थे, लेकिन पुलिस बाइक चोर गिरफ्तार कर सकी ना बाइक बरामद कर सकी। इससे बाइक चोर गिरोह के हौंसले बुलंद हो चले हैं।

Published on:
22 Apr 2024 07:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर