
भरतपुर। जिला न्यायालय परिसर में एक व्यक्ति को महिला से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गए। महिला ने घटना परिवार की दूसरी महिला को बताई और दोनों ने आरोपित की चप्पल से ताबड़तोड़ पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ता व अन्य कुछ समझ नहीं पाए। आरोपित ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन गुस्साई महिलाओं ने उसे दौड़ा—दौड़ा कर पीटा। बाद में अधिवक्ताओं ने समझाइश की जिस पर आरोपित मौके से भाग निकला। महिला यहां जिला न्यायालय में अधिवक्ता व केस जुड़े आने वाले व्यक्तिओं को पानी पिलाने का कार्य करती है। महिला का कहना है कि आरोपित दो—तीन दिन से उसके साथ छेड़खानी कर रहा था, मंगलवार को भी उसने हरकत की, जिस पर उसने यह बात महिला परिजन को बताई। दोनों नंद—भौजाई ने आरोपित की जमकर धुनाई कर दी। घटना के संबंध में पुलिस में कई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
जिला न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन की तरफ से अधिवक्ता और लोगों को पानी पिलाने के लिए दो महिला लगा रखी हैं। बताया जा रहा है कि शाम के समय एक महिला पानी पिला रही थी। आरोप है कि यहां कोर्ट में टाइपिंग का कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ व्यव्र्यवहार किया। जिस पर महिला ने परिवार की दूसरी महिला से शिकायत की। जिस पर दोनों उसके पास पहुंची और चप्पलों से ताबड़—तोड़ से वार कर दी। यह घटना देख आसपास काम कर रहे अधिवक्ता चौक गए। वह कुछ समझते उससे पहले आरोपित वहां से हट कर दूसरी तरफ भागा, जिस पर दोनों महिला उसके पीछे दौड़ी और उसे वापस पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। कोर्ट में हंगामा होते देख यहां अधिवक्ता व अन्य लोग एकत्र हो गए और महिलाओं को समझाइश कर मामला शांत करवाया। इस बीच आरोपित वहां से भाग निकला। उधर, महिला का कहना है कि आरोपित कई दिन से छेड़छाड़ कर रहा था, कई बार उसे फटकार भी लगाई लेकिन वह नहीं माना।
पिटाई का वीडियो बनाकर करते रहे वायरल
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने मोबाइल से मारपीट के वीडियो बना लिए और बाद में वायल कर दिए। गुस्साई महिलाओं ने घटना के दौरान टाइपराइटर का टेबल पर रखा सामान फेंक दिया।