भरतपुर

मैं बुरी लड़की नहीं हूं… इतना लिख नाबालिग ने मौत को लगा लिया गले

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Jan 19, 2019
minor girl committed suicide in Bharatpur, left suicide note
minor girl committed suicide in Bharatpur, left suicide note

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में कक्षा 12 में पढ़ने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी और उसके परिजनों ने पड़ोसी लड़के पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। साथ ही पुलिस ने मृतका के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। मामला उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव मडरपुर का है जहां निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की विगत देर रात को मृत पाई गई। वहीं मृतका के परिजनों का कहना है कि उसके पड़ौसी दीपक सिंह नामक एक लड़का जो दो दिन पहले रात को लड़की के कमरे में घुस आया था। उन्होंने लड़के को तभी पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन गांव के पंच पटेलों द्वारा राजीनामा के बाद पुलिस ने लड़के को रिहा कर दिया।


शुक्रवार देर रात को लड़की के कमरे में लड़का फिर से घुस आया। जब परिजनों को पता लगा, तो वह वहां से भाग गया। जब लड़की के परिजन कमरे में गए तो लड़की मृत हालत में पड़ी मिली। परिजनों का आरोप है कि पड़ौसी लड़के ने उसकी पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। साथ ही पंच पटेलों द्वारा जो राजीनामा हुआ वह 100 रूपये के स्टाम्प पेड पर हुआ और लड़की ने उसी स्टाम्प पेड पर सुसाइड नोट लिखा है।

ये लिखा है सुसाइड नोट में
''पुलिस द्वारा बरामद किये गए सुसाइड नोट में मृतका ने लिखा है की मेरा पड़ोसी लड़का दीपक मुझ पर गन्दी नजर रखता है और दो बार गन्दी नीयत से मेरे घर में घुस आया है। मेरे घर वालों ने उसे मारपीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। मैं बुरी लड़की नहीं हूं। दीपक जबरदस्ती मुझे अपने जाल में फंसाना चाहता था इसलिए मैंने फांसी लगाई है।''


उद्योग नगर थाना प्रभारी विनोद सामरिया का कहना है कि संदिग्ध परिस्थिति में नाबालिग की मौत हुई है, जिसके शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है।

Updated on:
19 Jan 2019 03:29 pm
Published on:
19 Jan 2019 03:23 pm